Skip to main content

योग

 योग 

रोगमुक्त शरीर के लिए अपनाये योग 

चाहिए निरोगी काया, अपनाये योगा 

जी, हाँ ये बात सच है जो की हजारों सालो पहले ही साबित हो गई हैं की योग से बड़े से बड़े रोग से मुक्ति मिलना सम्भव है। यह योग सालो से हमारे देश मे अपनाया गया है। और इससे शरीर को स्वस्थ रखा जा रहा है। योग द्वारा शरीर और मन दोनों को संतुलित रखा जाता है। यदि रोजाना योग का अभ्यास किया जाय तो शरीर स्वस्थ रहता है और निरोगी रहता है।

“यदि आपको ये पता चले की आप इस एक चीज को अपनाकर अपनी उम्र से काफ़ी कम दिखेंगे तो क्या इसे आप अपनाना नहीं चाहेंगे। यदि आपका जवाब हाँ है तो आइये आज ही अपनाते है योग।”

योग का इतिहास -

योग का इतिहास 5000साल पुराना है। योग का अर्थ होता है “जोड़ना “अर्थात यदि हम अपने मन, शरीर और आत्मा को एक संतुलन मे कर ले तो यही होता है “योग “योग के उपयोग के बारे मे पहली बार महर्षि पतंजलि ने बताया था। उन्होंने योग के आठ अंगों के बारे मे बताया है।

1-यम -सामाजिक आचरण (अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रम्हचर्य, अपरीग्रह )

2-नियम -व्यक्तिगत अनुशासन (शौच, सत्य, संतोष, तप, स्वाध्याय, ईश्वरप्राणीधान )

3-आसन -शारीरिक मुद्राये 

4-प्राणायाम -श्वास -प्रश्वास पर नियंत्रण 

5-प्रत्याहार -इन्द्रियों को वश मे करना 

6-धारणा -मन को एकाग्र करना 

7-ध्यान -परम् तत्व मे मन लगाना 

8-समाधि -आत्म -साक्षात्कार और परम् शांति की अवस्था 

प्रमुख प्रकार के योग -

जीवन के साधना के आधार पर योग मुख्य रूप से चार प्रकार का होता है।

a)ज्ञान योग -

बुद्धि और सत्य के विचार से स्वयं को जानने का मार्ग 

b)भक्ति योग -ईश्वर के प्रति समर्पण और प्रेम का मार्ग 

c)कर्म योग -बिना किसी फल की चिंता किये पूरी निष्ठा से कर्तव्य निभाना 

d)राज योग -ध्यान, प्रणायाम और आसनो के माध्यम से मन को नियंत्रित करना।

योग के मुख्य लाभ -

1-शारीरिक स्वास्थ्य -

इससे शरीर मजबूत, लचीला बनता है और वजन नियंत्रित रहता है।

2-मानसिक शांति -

यह तनाव, चिंता और अनिद्रा को दूर करने मे बेहद कारगर है।

3-रोग प्रतिरोधक क्षमता -

नियमित अभ्यास से इम्युनिटी मजबूत होती है।

4-एकाग्रता -बच्चो और बड़ो मे फोकस व याददाश्त बढ़ती है।

योग के मुख्य आसन 

1-ताड़ासन -यह खड़े होकर किये जाने वाला मूल आसन है। इसमें शरीर को ऊपर की ओर खिंचा जाता है। जिससे रीढ़ की हड्डी सीधी होती है।और लम्बाई और संतुलन मे सुधार होता है।

2-त्रीकोड़ासन -इसमें पैरो को फैलाकर शरीर को एक तरफ झुकाया जाता है। यह पाचन मे सुधार करता है।, मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। और शरीर का लचिलापन बढ़ाता है।

3-भुजंगासन -पेट के बल लेटकर छाती को ऊपर उठाया जाता है (साँप के फन की मुद्रा )। यह पीठ दर्द दूर करने और रीढ़ को लचीला बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है।

4-पदमासन -यह ध्यान और बैठने की सबसे पारम्परिक मुद्रा है। इससे मन शांत होता है। मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और शरीर स्थिर रहता है।

5-वज्रासन -भोजन के बाद किया जाने वाला इकलौता आसन है जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस -कब्ज से राहत दिलाता है।

6-सर्वागासन -इसमें शरीर का सारा भार कंधो पर होता है (पैर ऊपर सिर नीचे )इसे अंगों के लिए लाभदायक और शक्तिशाली आसन माना जाता है।

7-पश्चिमोत्तासन -जमीन पर बैठकर पैरो के पंजो को पकड़ते हुए आगे की ओर झुका जाता है। यह पेट की चर्बी कम करने और हैमस्ट्रिंग मे खिचाव के लिए असरदार है।

इन सब आसनो से शरीर तो स्वस्थ हो जाता है लेकिन हमारी मानसिक स्थिति क्या इससे सही हो जाती है।

जी हाँ, आपने सही पढ़ा मानसिक शांति क्या इन आसनो से प्राप्त होती है? जंहा आज हर व्यक्ति तनाव से गुजर रहा है उसे अपने जीवन मे शांति दे सके। तो ऐसा हो सकता है, मानसिक योग से।

मानसिक योग -

मन और शरीर का संतुलन बनाये रखना मानसिक योग है। यह केवल शारीरिक कसरत नहीं है, बल्कि श्वास (प्राणायाम)ध्यान और मानसिक जागरूकता के माध्यम से विचारों को नियंत्रित करने की प्रक्रिया है। यह शरीर मे कोर्टीसोल (तनाव हार्मोन )के स्तर को कम करता है और फील गुड हार्मोन जैसे -सैरोटोनिन और एन्डोफ्रिन को बढ़ाता है। नियमित अभ्यास से एकाग्रता, याददाश्त और भावनात्मक मजबूती बढ़ती है।

मानसिक योग मे शामिल प्रमुख अभ्यास -

•)प्राणायाम (श्वास व्यायाम )

•)भ्रामरी प्राणायाम -मन और तंत्रिका तंत्र को तुरंत शांत करता है।इसके अभ्यास के लिए सबसे पहले अपनी सीधी मुद्रा मे बैठकर अपनी आँखों को बंद करते है। फिर अपने दोनों हाथो के अंगूठो को अपने दोनों कानो पर रखते हुए अपनी चारो उंगलियों को अपने चेहरे पर फैलाकर भंवरे की तरह आवाज़ निकालते है।

•)डायफ्रामैटीक ब्रीथिंग -गहरी सांस लेकर शरीर मे ऑक्सीजन प्रवाह बढ़ाता है जिससे घबराहट कम होती है।

•)ध्यान और मानसिक जप -शांत बैठकर मानसिक रूप से ओम का उच्चारण या कृतज्ञता का भाव रखना।

•)आसन और गतिया -आनंद गति या धीमी गति वाले योग आसन जो मानसिक थकान और तनाव को दूर करते है।

मानसिक योग के लाभ -

•)चिंता और अवसाद के लक्षण को कम करने मे सहायक होता है।

•)नींद अच्छी आती है।

•)मस्तिष्क मे ग्रे मेटर का विकास जो याददाश्त और संज्ञानात्मक कार्यों को बेहतर बनाता है।

योग एक ऐसा व्यायाम है जो हमारे सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देता है साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर हमें निरोगी काया को बढ़ाता है। यह हमारे मानसिक शांति मे मदद करता है। हमें जल्द होने वाले बुढ़ापे के लक्षणो को कम कर एक स्वस्थ शरीर प्रदान करता है। इसलिए हमेशा योग को अपनाना हमारे जीवन को एक नई दिशा देना है।


Comments

Popular posts from this blog

The Growing Role of Artificial Intelligence in Modern Daily Life

A I in Everyday Life: How Artificial Intelligence Is Changing the Way We Learn and Work Artificial intelligence (AI) is no longer confined to research laboratories and science fiction films. It is rapidly becoming an integral part of our daily lives, often without us realizing it. Artificial intelligence is changing the way people communicate, learn, create and work. The growing use of generative AI has highlighted this change even more. People now use AI systems to generate ideas, translate languages, summaries information, analyze data and perform many other tasks. At the same time, the growing use of AI has raised greater awareness of both its practical benefits and its limitations. sponsored * AI Is Becoming a Part of Everyday Digital Life In the digital world, many people interact with artificial intelligence without even realizing it. AI can be used in many processes, such as a streaming service recommending a movie, a navigation tool suggesting a route, or an email service det...

Sonam Wangchuk Hospitalised After Hunger Strike; Protest Continues

# Sonam Wangchuk Hospitalised After Hunger Strike; Protest Continues Climate activist Sonam Wangchuk was admitted to Safdarjung Hospital in New Delhi after his health deteriorated during a prolonged hunger strike at Jantar Mantar. According to currently available information, doctors advised immediate medical care after Wangchuk showed signs of weakness following several days without food. Delhi Police said the decision to shift him to the hospital was taken based on medical advice. ## Why Was He Protesting? Wangchuk had been leading a peaceful protest to raise concerns related to alleged examination irregularities and to demand greater accountability. Supporters continued gathering at Jantar Mantar after he was admitted to the hospital. Official Instagram Follow For Regular Update ## Official Response Delhi Police stated that the hospitalisation was carried out to protect his health and ensure he received necessary medical treatment. Officials appealed to prote...

Sonam Wangchuk Hospitalised After 21-Day Hunger Strike; Protest Continues

Sonam Wangchuk Hospitalised After 21-Day Hunger Strike; Protest Continues Climate activist Sonam Wangchuk was shifted to Safdarjung Hospital in New Delhi on Saturday after completing a 21-day hunger strike at Jantar Mantar, where he had been protesting over alleged examination irregularities and demanding accountability from the government. According to Delhi Police, the decision to move Wangchuk to the hospital was taken after his health deteriorated and followed medical advice as well as directions related to health monitoring issued by the Delhi High Court. Reports indicate that he was conscious at the time of admission but required medical observation due to weakness and dehydration. '0' ## Why Was Sonam Wangchuk Protesting? According to currently available information, Wangchuk had been on an indefinite hunger strike since late June. The protest focused on alleged examination paper leaks and calls for greater accountability in the education system. Supporters h...