Skip to main content

अंदर से खूबसूरत होने के तरीके

अंदर से खूबसूरत होने के तरीके


 

अगर होना है अंदर से खूबसूरत तो अपनाये ये तरीके 

1)शारीरिक व्यायाम =अंदर से खूबसूरती तभी आती हैं ज़ब शरीर स्वस्थ हो इसके लिए रोजाना exercise करना बेहद जरूरी है। ये हमारे शरीर को स्वस्थ और सूडौल बनाती है और बेहद खूबसूरत भी।

a)इसमें योग सबसे बेहतरीन और प्राचीन तरीका है। ये शरीर और मस्तिष्क दोनों को संतुलित रखता है।

b)शरीर के व्यायाम के लिए दौड़ना और रोजाना कुछ कदम लगातार चलना बेहद जरूरी है। ये हमारे दिल को स्वस्थ रखता है। और उनमे रक्त संचार बेहतरीन तरीके से होता है।

c)इसमें नृत्य को शामिल करना कोई गलत नहीं है होगा। नृत्य से शरीर के साथ मन भी स्वस्थ रहता है। इसमें कुछ सांस्कृतिक नृत्य जैसे -कत्थक, भारतनात् त्यम के साथ विदेशी नृत्य को भी शामिल किया जाता है।

d)शारीरिक व्यायाम के साथ मन के व्यायाम के लिए ध्यान केंद्रीत करना बहुत जरूरी है क्योंकि तन का स्वास्थ्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा है।




2)संतुलित आहार =सुंदरता तभी ज़ब शरीर को पोषण मिले इसके लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी है। जिसमे कार्बोहाइडरेट. विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन शामिल है। जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ -साथ चेहरे को अंदर से खूबसूरत बना देते है।

आजकल संतुलित आहार की थाली बहुत मुश्किल लगती है। क्योंकि मिलावट और बजट दोनों के गड़बड़ होने के कारण संतुलित आहार का थाली मे होना थोड़ा कठिन है लेकिन अगर हम थोड़ा सावधानी और बजट का ध्यान रखे तो संतुलित आहार मिलना आसान हैं।

a)संतुलित आहार मे सारे विटामिन्स और मिनरल्स होते है जो शरीर की वृद्धि और टूट -फूट की मरम्मत के लिए जरूरी है। यदि शरीर की वृद्धि सही से होंगी और अंदरूनी मरम्मत हो जाती है तो शरीर बाहर से सुंदर और स्वस्थ दिखता है।

b)संतुलित आहार लेने से रोगों से सुरक्षा मिलती है। प्रोटीन और विटामिन्स हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है। विटामिन्स त्वचा की मरम्मत करता है। जिसमे शरीर मे निखार आता है।

c)कहते है जिसका पेट स्वस्थ उसका शरीर स्वस्थ आधी से ज्यादा बीमारिया पेट के गड़बड़ से होती है चाहे वो शुगर हो या ब्लड -प्रेशर। हम बेकार सामान और मैदे से बनी चीजे खाते है जिसमे पेट का पाचन बिगड़ने लगता है जिससे अपच और गैस होने के साथ -साथ बड़ी -बड़ी बीमारिया होती है।


3)डीहाईड्रेशन =पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। हमारा शरीर 70%पानी से बना है इसलिए हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए दिनभर मे कम से कम 7-8गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है। इससे शरीर की त्वचा डीहाईड्रेट नहीं होती है और चेहरा चमकदार और सुंदर बनता है। यदि किसी इंसान को एक दिन भी पानी न मिले तो वो ठीक से चल भी नहीं पाता है। पानी शरीर को ऊर्जा और रक्त संचार के लिए अत्यंत जरूरी है।शरीर मे सही मात्रा मे पानी होने से शरीर के सभी अंग सही तरीके से काम करते है। पानी कम पीने से डीहाईड्रेशन और त्वचा का रुखापन होता है। पानी की कमी दिल की बीमारी को बढ़ावा देता है। अगर पानी शरीर मे सही से रहे तो त्वचा चमकदार और खूबसूरत दिखती है। पानी के अलावा नारियल पानी, ताज़ा फलों का जूस या ग्रीन टी को शामिल कर सकते है।

इसके अलावा शारीरिक सुंदरता के लिए और भी जरूरी चीजों को ले सकते है।

a)ओमेगा 3पोषक तत्व फ्री रेडीकल्स से लड़ते है और त्वचा को अंदर से रिपेयर करते है।

b)रोजाना 7-9घंटे की अच्छी नींद लेना बहुत जरुरी है। नींद के दौरान हमारा शरीर और त्वचा खुद को रिपेयर करते है और नए सेल्स बनाते है जिससे डार्क सर्कल और डलनेस की समस्या कम होती है।

c)मानसिक तनाव सीधे हमारी त्वचा को प्रभावित करता है और समय से पहले बुढ़ापा के लक्षण लाता है। तनाव कम करने के लिए रोजाना ध्यान पर गहरी सांस लेने वाले प्राणायाम का अभ्यास करे। खुश रहने और सकारात्मक सोचने से चेहरे पर एक अलग ही चमक दिखती है।

d)धूम्रपान और शराब का सेवन शरीर को अंदर से डीहाईड्रेट करता है और त्वचा की रंगत को खराब करता है इसलिए इनसे पूरी तरह दूर रहे।


TVR Perspective

असली खूबसूरती केवल बाहरी रूप तक सीमित नहीं होती। संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव समय के साथ बेहतर स्वास्थ्य और आत्मविश्वास विकसित करने में मदद कर सकते हैं।

Written by: Priyanka Yadav
TVR Contributor — Health & Wellness

Reviewed and edited by the TVR Editorial Team

TVR: The Voice Of Reform

About the Contributor: Priyanka Yadav is a TVR contributor covering health and wellness.

Sources: लेखक द्वारा दिए गए मूल स्रोतों को यथावत रखें। यदि अतिरिक्त स्वास्थ्य संबंधी दावों की पुष्टि के लिए स्रोत इस्तेमाल किए गए हैं, तो उन्हें भी शामिल करें।

© TVR: The Voice Of Reform. All rights reserved.


Comments

Popular posts from this blog

The Growing Role of Artificial Intelligence in Modern Daily Life

A I in Everyday Life: How Artificial Intelligence Is Changing the Way We Learn and Work Artificial intelligence (AI) is no longer confined to research laboratories and science fiction films. It is rapidly becoming an integral part of our daily lives, often without us realizing it. Artificial intelligence is changing the way people communicate, learn, create and work. The growing use of generative AI has highlighted this change even more. People now use AI systems to generate ideas, translate languages, summaries information, analyze data and perform many other tasks. At the same time, the growing use of AI has raised greater awareness of both its practical benefits and its limitations. sponsored * AI Is Becoming a Part of Everyday Digital Life In the digital world, many people interact with artificial intelligence without even realizing it. AI can be used in many processes, such as a streaming service recommending a movie, a navigation tool suggesting a route, or an email service det...

Sonam Wangchuk Hospitalised After Hunger Strike; Protest Continues

# Sonam Wangchuk Hospitalised After Hunger Strike; Protest Continues Climate activist Sonam Wangchuk was admitted to Safdarjung Hospital in New Delhi after his health deteriorated during a prolonged hunger strike at Jantar Mantar. According to currently available information, doctors advised immediate medical care after Wangchuk showed signs of weakness following several days without food. Delhi Police said the decision to shift him to the hospital was taken based on medical advice. ## Why Was He Protesting? Wangchuk had been leading a peaceful protest to raise concerns related to alleged examination irregularities and to demand greater accountability. Supporters continued gathering at Jantar Mantar after he was admitted to the hospital. Official Instagram Follow For Regular Update ## Official Response Delhi Police stated that the hospitalisation was carried out to protect his health and ensure he received necessary medical treatment. Officials appealed to prote...

Sonam Wangchuk Hospitalised After 21-Day Hunger Strike; Protest Continues

Sonam Wangchuk Hospitalised After 21-Day Hunger Strike; Protest Continues Climate activist Sonam Wangchuk was shifted to Safdarjung Hospital in New Delhi on Saturday after completing a 21-day hunger strike at Jantar Mantar, where he had been protesting over alleged examination irregularities and demanding accountability from the government. According to Delhi Police, the decision to move Wangchuk to the hospital was taken after his health deteriorated and followed medical advice as well as directions related to health monitoring issued by the Delhi High Court. Reports indicate that he was conscious at the time of admission but required medical observation due to weakness and dehydration. '0' ## Why Was Sonam Wangchuk Protesting? According to currently available information, Wangchuk had been on an indefinite hunger strike since late June. The protest focused on alleged examination paper leaks and calls for greater accountability in the education system. Supporters h...